दैनिक खबरनामा | साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 11 अगस्त 2026. पंजाब में बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाने और उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण को सुनिश्चित करने के लिए राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत कर दी गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस के अवसर पर मोहाली के फेज-11 स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान अभियान का शुभारंभ किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं स्कूली बच्चों को एल्बेंडाज़ोल की गोलियां खिलाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि राज्यभर में 1 से 19 वर्ष तक की आयु के करीब 71 लाख बच्चों को एल्बेंडाज़ोल की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। जो बच्चे 10 अगस्त को किसी कारणवश दवा नहीं ले पाएंगे, उन्हें 17 अगस्त को विशेष पूरक दिवस के दौरान दवा दी जाएगी।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि बच्चों के पेट में होने वाले कीड़ों की समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। नियमित कृमिनाशक अभियान बच्चों को इस समस्या से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक गोली खिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण, शारीरिक विकास, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य में निवेश है।

उन्होंने कहा कि पेट के कीड़ों से मुक्ति मिलने के बाद बच्चों की पोषण स्थिति बेहतर होती है, शारीरिक विकास में मदद मिलती है और वे स्कूल तथा रोजमर्रा की गतिविधियों में अधिक सक्रियता से भाग ले पाते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने अभिभावकों, शिक्षकों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी से सहयोग करने की अपील की।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही मजबूत पंजाब की नींव हैं और बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा करना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से इस अभियान का हिस्सा बनकर पंजाब को स्वस्थ और खुशहाल बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

स्वास्थ्य विभाग की निदेशक परिवार कल्याण डॉ. अदिति सलारिया ने बताया कि प्रत्येक पात्र बच्चे को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार एल्बेंडाज़ोल की गोली दी जानी है। उन्होंने कहा कि पेट के कीड़ों के कारण बच्चों में खून की कमी, कमजोरी, थकान और कुपोषण जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जिसका असर उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर पड़ता है।

उन्होंने बच्चों को कृमिनाशक दिवस के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा बच्चों को दवा देने के साथ-साथ उन्हें स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने बताया कि जिले के स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें निर्धारित प्रक्रिया के तहत बच्चों को एल्बेंडाज़ोल की निशुल्क खुराक उपलब्ध करवा रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें और अपने बच्चों को निर्धारित दवा जरूर दिलवाएं।

समारोह में मोहाली के मेयर सरबजीत सिंह समाना और जिला योजना समिति की अध्यक्ष प्रभजोत कौर ने भी बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पेट के कीड़ों से बचाव और कृमिनाशक दवा के महत्व का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों, अतिथियों और अन्य प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवन तथा पेट के कीड़ों से बचाव के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गिरीश डोगरा, स्कूल की प्रिंसिपल शैली राजपूत सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक और स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।

पंजाब सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम न मानकर सामूहिक स्वास्थ्य अभियान के रूप में अपनाएं, ताकि राज्य के प्रत्येक पात्र बच्चे को समय पर कृमिनाशक दवा मिल सके और बच्चों का स्वास्थ्य, पोषण तथा विकास बेहतर बनाया जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :