दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 20 अगस्त: पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की तारीख तय हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने वीरवार को ऐलान किया कि मतदान 31 अगस्त को कराया जाएगा। तारीख सामने आते ही परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और छात्र संगठन मैदान में उतरने की तैयारी में जुट गए हैं।

पिछले दो सालों के नतीजों ने इस बार के मुकाबले को और रोचक बना दिया है। साल 2024 में पीयू में पहली बार किसी निर्दलीय चेहरे ने अध्यक्ष की कुर्सी हासिल की थी, जिससे पारंपरिक छात्र संगठनों के समीकरण हिल गए थे। इसके ठीक अगले साल इतिहास बदला और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी ने पहली बार पीयू में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

लगातार बदल रहे नतीजों की वजह से सभी दलों के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। इस बार कौन बाजी मारेगा, इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं है।

चुनाव को लेकर सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार करीब पांच हजार छात्र पहली बार वोट डालेंगे। पीयू में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 16 हजार है, और इसमें एक तिहाई हिस्सेदारी नए छात्रों की है। ऐसे में नए वोटरों का रुख ही नतीजे तय करेगा।

इसी अहमियत को समझते हुए संगठन अभी से नए छात्रों को अपने साथ जोड़ने में लगे हैं। एडमिशन के दौरान विभिन्न विभागों के बाहर हेल्प डेस्क लगाए गए थे। साथ ही नए दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए गए, ताकि उनसे सीधा संवाद स्थापित किया जा सके।

अब 31 अगस्त के मतदान से पहले सभी संगठन प्रचार, जनसंपर्क और मुद्दों के जरिए नए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में भाजपा मेयर प्रत्याशी पर आज फैसला संभव, ऑब्जर्वर विनोद तावड़े नहीं पहुंचे, पार्षदों और नेताओं में बढ़ी हलचल

चंडीगढ़ 21 जनवरी ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चंडीगढ़…

मोहाली एटीएस गोल्फ मेडोज-2 में इडीसी की ज्यादा वसूली पर उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, खरीदारों को मिलेगी रकम ब्याज समेत

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 14 जुलाई: डेराबस्सी की एटीएस गोल्फ मेडोज-2 हाउसिंग परियोजना…

चंडीगढ़ आपसी विवाद में ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

चंडीगढ़ में 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया के पास…

PU में सुरक्षा फिर हाईटेक हॉस्टलों के बाहर लगेंगे 360° नाइट विजन कैमरे, आउटसाइडर्स पर लगेगी नजर

दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) प्रशासन ने कैंपस…