दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 25 नवंबर 2026. पंजाब सरकार ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में 54 तथा पुड्डा में दो नए कर्मचारियों की नियुक्ति की है। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बुधवार को पंजाब भवन में आयोजित समारोह के दौरान जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। योग्यता के आधार पर चयनित कर्मचारियों में 46 ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर, पांच कम्युनिटी डेवलपमेंट स्पेशलिस्ट और तीन आई.ई.सी. स्पेशलिस्ट शामिल हैं।

नवनियुक्त कर्मचारियों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि नए कर्मचारियों के विभाग में शामिल होने से विभागीय परिवार का विस्तार हुआ है और वे आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार योग्य एवं पात्र उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों से अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा के साथ निभाने की अपील करते हुए कहा कि जनसेवा एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी कर्मचारियों को अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए जनकल्याण के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि नए कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।

इस अवसर पर जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के सचिव रामवीर ने नवनियुक्त कर्मचारियों का स्वागत करते हुए कहा कि वे अब विभागीय परिवार का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने कर्मचारियों से लगन, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना के साथ काम करने तथा विभाग के उद्देश्यों को पूरा करने में अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि विभाग की प्रगति और आम जनता तक बेहतर सेवाएं पहुंचाने में कर्मचारियों की समर्पित भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

इसके अलावा, पुड्डा भवन में आयोजित एक अलग समारोह के दौरान हरदीप सिंह मुंडियां ने पंजाब सरकार की अनुकंपा नियुक्ति नीति के तहत भर्ती किए गए दो क्लर्क-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटरों को भी नियुक्ति पत्र सौंपे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सीमा पार से आई 30.672 किलो हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी, फिरोजपुर में नशा तस्करी गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा | फिरोजपुर, 11 अगस्त 2026. पंजाब में नशा तस्करी के…

हाईकोर्ट आदेश के बावजूद लोन डिफॉल्टर ने तोड़ी सील, प्रॉपर्टी पर दोबारा कब्जा पुलिस की छापेमारी जारी

दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 लुधियाना में लोन डिफॉल्ट से जुड़ा एक…

पंजाब विधानसभा ने भगत पूरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 05 अगस्त 2026. पंजाब विधानसभा ने बुधवार को…

सिखों के धार्मिक मामलों पर कानून से पहले श्री अकाल तख्त से सलाह जरूरी: राजा वड़िंग

मुख्यमंत्री का दायित्व है श्री अकाल तख्त के आदेशों का पालन करना,…