दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 05 अगस्त 2026. पंजाब विधानसभा ने बुधवार को पिंगलवाड़ा के संस्थापक एवं महान समाजसेवी भगत पूरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन में उनके निस्वार्थ सेवा, करुणा और मानवता के प्रति समर्पित जीवन को याद करते हुए उनके आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि भगत पूरण सिंह का संपूर्ण जीवन मानव सेवा का पर्याय था। उन्होंने अपने व्यक्तिगत सुख, सुविधाओं और इच्छाओं का त्याग कर बेसहारा, बीमार और जरूरतमंद लोगों की सेवा को ही अपना जीवन बना लिया। उनका जीवन यह संदेश देता है कि सच्ची मानवता निस्वार्थ सेवा और करुणा में निहित है।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगों और असहाय लोगों की जिस समर्पण भावना के साथ भगत पूरण सिंह ने सेवा की, वह समाज के लिए अद्वितीय उदाहरण है। जरूरतमंदों को आश्रय देने के साथ-साथ उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और प्रदूषण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का भी उल्लेखनीय कार्य किया, जिसकी प्रेरणा आज भी समाज को मिल रही है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में भी भगत पूरण सिंह के विचार और उनका जीवन लोकसेवा से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति, विशेषकर जनप्रतिनिधियों के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब समाज सेवा, दया, संवेदनशीलता और मानवता के उनके बताए मार्ग को अपने जीवन में अपनाया जाए।

सदन ने दो मिनट का मौन रखकर महान समाजसेवी भगत पूरण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :