चंडीगढ़ 16 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ा रही है। इसी कड़ी में आज चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में कई प्रमुख नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मौजूद रहे।पूर्व कांग्रेस सांसद और कोटकपूरा से विधायक रह चुके जगमीत सिंह बराड़ ने भाजपा जॉइन की।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व OSD ओंकार सिद्धू भी भाजपा में शामिल हुए।
अकाली दल से जुड़े नेता सीनियर अकाली नेता चरणजीत सिंह बराड़ ने भी भाजपा का दामन थामा।परिवार से एक और नाम जगमीत बराड़ के भाई और कोटकपूरा से पूर्व विधायक रिपजीत सिंह बराड़ भी भाजपा में शामिल हुए।
मालवा क्षेत्र पर फोकस भाजपा इन नेताओं के जरिए पंजाब के मालवा क्षेत्र में अपना वोट बैंक मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। मालवा में राज्य की 117 विधानसभा सीटों में से 69 सीटें आती हैं, जो चुनावी दृष्टि से बेहद अहम मानी जाती हैं।राजनीतिक पृष्ठभूमि जगमीत बराड़ वर्ष 2022 में शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर मौड़ मंडी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।सुनील जाखड़ का पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि आज भाजपा परिवार का विस्तार हुआ है। पार्टी में शामिल हुए सभी नेता किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और उन्होंने जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।राज्य की स्थिति पर जाखड़ ने कहा कि पंजाब में आज आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मौजूदा हालात में सिर्फ भाजपा ही राज्य को सही दिशा में संभाल सकती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “अब तो मुख्यमंत्री पद तक गिरवी रखा हुआ है।भाजपा नेताओं के अनुसार, आने वाले दिनों में और भी बड़े राजनीतिक चेहरे पार्टी से जुड़ सकते हैं, जिससे पंजाब की सियासत में हलचल तेज होने के आसार हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :