चित्तौड़गढ़ 23 जनवरी(दैनिक खबरनामा)चित्तौड़गढ़,राजस्थान
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के द्वितीय चरण के अंतर्गत शुक्रवार को प्रातः 11 बजे चित्तौड़गढ़ जिले के समस्त सरकारी कार्यालयों में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान की शपथ भी दिलाई गई।
जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीओआईटी गार्डन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम से पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।सामूहिक गायन कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (भू-अ) रामचंद्र खटीक, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार, यूआईटी से अंशुल आमेरिया, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा सहित जिला स्तरीय अधिकारी तथा कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में दो राष्ट्रव्यापी अभियान

नई दिल्ली 27 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली संयुक्त किसान…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

विवेक शिक्षा निकेतन में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, नन्हे ‘मंगल पांडे’ के जयघोष से गूंज उठा परिसर

मध्य प्रदेश 27 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश के कोतमा नगर…
Share to :

बरेली होकर गुजरने वाली 8 विशेष ट्रेनों में कन्फर्म टिकट उपलब्ध, नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग

उत्तर प्रदेश 26 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) उत्तर प्रदेश के बरेली होकर…
Share to :