हरियाणा 25 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंचकूला की बेटी और उभरती हुई ताइक्वांडो खिलाड़ी अरनाया ठाकुर ने महज 17 वर्ष की उम्र में एशियाई खेलों 2026 के लिए भारतीय टीम में चयनित होकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। अरनाया का चयन जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में आयोजित होने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए अंडर-57 किलोग्राम भार वर्ग में किया गया है।अरनाया ने यह उपलब्धि हाल ही में आयोजित ओपन चयन ट्रायल्स में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर हासिल की। ट्रायल्स के दौरान उनकी बेहतरीन तकनीक, जबरदस्त फिटनेस और मजबूत मानसिक संतुलन ने चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित किया, जिसके चलते उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली।पंचकूला सेक्टर-21 की रहने वाली अरनाया ताऊ देवीलाल स्टेडियम में नियमित अभ्यास करती हैं। बेहद कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। अरनाया ने अपनी इस बड़ी सफलता का श्रेय अपने कोच हरजिंदर सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि कोच के सख्त अनुशासन, निरंतर मार्गदर्शन और कठिन प्रशिक्षण की बदौलत ही वह इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं।अरनाया ने कहा, “यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सपना था। मैं पूरे आत्मविश्वास और समर्पण के साथ एशियाई खेलों में देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी और पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाने का हरसंभव प्रयास करूंगी।हरियाणा और देश के लिए गर्व का क्षण
अरनाया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ताइक्वांडो स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने कहा कि अरनाया का चयन पूरे राज्य और देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अरनाया की मेहनत, अनुशासन और समर्पण आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए एक मिसाल है।
तरुण भंडारी ने उम्मीद जताई कि अरनाया एशियाई खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत के लिए पदक जीतेंगी और हरियाणा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी।वहीं, एसोसिएशन के महासचिव विनोद सैनी ने भी अरनाया की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि वर्षों की कठिन मेहनत, निरंतर अभ्यास और मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अरनाया का चयन हरियाणा के अन्य खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।अरनाया की यह सफलता न केवल उनके परिवार और कोच के लिए, बल्कि पूरे हरियाणा और देश के लिए गर्व का क्षण है। उनकी यह उपलब्धि साबित करती है कि कड़ी मेहनत, सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिसार के बरवाला आश्रम हिंसा केस में रामपाल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शर्तों के साथ मिली जमानत

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 हिसार के बरवाला स्थित करौंथा आश्रम में…
Share to :

हरियाणा में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन 186 अवैध RMC प्लांट बंद, करोड़ों का जुर्माना

दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 हरियाणा में प्रदूषण फैलाने वाले रेडी मिक्स…
Share to :

दिल्ली-एनसीआर में रिकॉर्ड ठंड शिमला और देहरादून से भी नीचे गया पारा, जानिए इसकी बड़ी वजह

दिल्ली 14 जनवरी ( दैनिक खबरनामा ) दिल्ली आमतौर पर सर्दियों के…
Share to :

कार की छत चीरता हुआ अंदर घुसा लोहे का सरिया, बाल-बाल बची परिवार की जान

दैनिक खबरनामा ब्यूरो | गुरुग्राम, 30 मई :  हरियाणा के गुरुग्राम में…
Share to :