पंजाब 30 जनवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, में महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर आज साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर जिला प्रशासन की ओर से देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम जिला प्रशासनिक परिसर (डीएसी), मोहाली में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए तथा राष्ट्रपिता और स्वतंत्रता संग्राम के समस्त शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।इस अवसर पर उपायुक्त कोमल मित्तल ने स्वतंत्रता आंदोलन में बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद करते हुए कहा कि देश को अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों का सदैव सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन महानायकों ने निस्वार्थ भाव से संघर्ष कर आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी।कार्यक्रम में एडीसी (जनरल) गीतिका सिंह, सहायक आयुक्त (जनरल) डॉ. अंकिता कांसल, मुख्यमंत्री के फील्ड अधिकारी श्री गुरमीत सिंह सोही सहित उपायुक्त कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026