पंजाब 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने शुक्रवार शाम मोहाली स्थित पार्क अस्पताल में एआई आधारित इंटीग्रेटेड “रोबो-सूट” का उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक तकनीक उत्तर भारत में रोबोटिक सर्जरी के क्षेत्र में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शुरू की गई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना (एमएमएसवाई) के तहत प्रदेश के लगभग 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना में 2300 से अधिक इलाज पैकेज शामिल हैं, जिनके माध्यम से अब महंगे और उच्च स्तरीय उपचार भी आम जनता तक पहुंचाए जा रहे हैं।डॉ.बलबीर सिंह ने बताया कि अब तक करीब 900 सरकारी और निजी अस्पताल इस योजना से जुड़ चुके हैं। आधार कार्ड और वोटर कार्ड के माध्यम से नागरिकों का पंजीकरण तेजी से किया जा रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।उन्होंने निजी अस्पतालों से अपील की कि वे राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि हर परिवार तक आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।इस मौके पर पार्क अस्पताल के डायरेक्टर (हड्डी रोग एवं रोबोटिक सर्जरी) डॉ. भानु प्रताप सलूजा ने बताया कि रोबो-सूट तकनीक से सर्जरी अधिक सुरक्षित, तेज और सटीक होती है। इस तकनीक के जरिए कम चीरे में ऑपरेशन संभव है, जिससे मरीज कुछ ही घंटों में चलने लगता है और 7 से 10 दिनों में पूरी तरह स्वस्थ हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

झूठ और अन्याय की राजनीति को नकारें, सुशासन को मजबूत करें समराला में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पंजाब( दैनिक खबरनामा) पंजाब में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी लाखों परिवारों का सहारा, पांच महीनों में 632 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त इलाज

प्री–एक्जिस्टिंग बीमारियों पर भी पहले दिन से कवरेज, 46 लाख से अधिक…

पंजाब सरकार के बड़े फैसले: निजी स्कूलों की फीस पर सख्ती, आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत और तीन डिजिटल विश्वविद्यालयों को मंजूरी

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 05 अगस्त 2026. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की…

पंजाब में ‘रोज़गार क्रांति’ सीएम भगवंत मान ने 818 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, चार साल में 65,264 सरकारी नौकरियां

पंजाब 12 मार्च 2026(जगदीश कुमार) पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने…