पंजाब 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने शुक्रवार शाम मोहाली स्थित पार्क अस्पताल में एआई आधारित इंटीग्रेटेड “रोबो-सूट” का उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक तकनीक उत्तर भारत में रोबोटिक सर्जरी के क्षेत्र में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शुरू की गई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना (एमएमएसवाई) के तहत प्रदेश के लगभग 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना में 2300 से अधिक इलाज पैकेज शामिल हैं, जिनके माध्यम से अब महंगे और उच्च स्तरीय उपचार भी आम जनता तक पहुंचाए जा रहे हैं।डॉ.बलबीर सिंह ने बताया कि अब तक करीब 900 सरकारी और निजी अस्पताल इस योजना से जुड़ चुके हैं। आधार कार्ड और वोटर कार्ड के माध्यम से नागरिकों का पंजीकरण तेजी से किया जा रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।उन्होंने निजी अस्पतालों से अपील की कि वे राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि हर परिवार तक आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।इस मौके पर पार्क अस्पताल के डायरेक्टर (हड्डी रोग एवं रोबोटिक सर्जरी) डॉ. भानु प्रताप सलूजा ने बताया कि रोबो-सूट तकनीक से सर्जरी अधिक सुरक्षित, तेज और सटीक होती है। इस तकनीक के जरिए कम चीरे में ऑपरेशन संभव है, जिससे मरीज कुछ ही घंटों में चलने लगता है और 7 से 10 दिनों में पूरी तरह स्वस्थ हो जाता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में Livasa Hospitals का एडवांस्ड रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेंटर शुरू, मंत्री संजीव अरोड़ा ने किया उद्घाटन

दैनिक ख़बरनामा मोहाली, 15 अप्रैल 2026 कैंसर इलाज के क्षेत्र में बड़ी…
Share to :

कुलवंत सिंह ने 60.93 लाख रुपये की लागत वाले सीवरेज प्रोजेक्ट की शुरुआत की

दैनिक खबरनामा साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 26 मार्च 2026 हलका विधायक कुलवंत…
Share to :

शिमला में अवैध लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़ ट्रक से देवदार के 50 लट्ठे जब्त, दो आरोपी काबू

दैनिक ख़बरनामा 19 अप्रैल 2026 शिमला जिला शिमला के चौपल क्षेत्र में…
Share to :

मोहाली में व्यापारियों की शिकायतों के निपटारे के लिए सख्त निर्देश, महीने के अंत तक कार्रवाई पूरी करने का आदेश

दैनिक ख़बरनामा 13 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, जिले में व्यापारियों…
Share to :