चंडीगढ़ 31 जनवरी 2026 (नीतीश कुमार) चंडीगढ़।आज प्रशासक की सलाहकार परिषद की खेल स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन ने यूटी सचिवालय, सेक्टर-9 में आयोजित स्टैंडिंग कमेटियों के अध्यक्षों की बैठक में भाग लिया। यह बैठक चंडीगढ़ के माननीय प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक के दौरान शहर के समग्र विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा प्रभावी प्रशासन के लिए विभिन्न स्टैंडिंग कमेटियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। इस अवसर पर खेलों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, युवाओं को खेलों से जोड़ने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श हुआ।खेल स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन ने कहा कि यह बैठक विकासात्मक मुद्दों पर सार्थक संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में खेलों के प्रोत्साहन और चंडीगढ़ के समग्र विकास की दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने पर विवाद अश्लीलता के आरोप, FIR और बैन की मांग

चंडीगढ़ 17 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़। फिल्म केडी द डेविल के…
Share to :

13 एग्जीबिशन में 1000 विरसाती वस्तुएं देखने को मिलेंगी -ओजस्वी शर्मा

चंडीगढ़ 19 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़। सिखलेंस:सिख आर्ट्स एंड फिल्म फेस्टिवल…
Share to :

पंजाब के सरकारी अस्पतालों में इलाज से पहले ABHA ऐप रजिस्ट्रेशन जरूरी, घर बैठे मिलेगा टोकन, लंबी कतारों से राहत

चंडीगढ़ 10 जनवरी (जगदीश कुमार)पंजाब में सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले…
Share to :

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 8वीं बस रवाना, विधायक कुलवंत सिंह ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब 1 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा…
Share to :