चंडीगढ़ 3 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ विश्वभर में फैले 28 मिलियन से अधिक सिख समुदाय में से हर वर्ष चयनित किए जाने वाले 100 प्रबुद्ध, प्रभावशाली और प्रेरणादायी सिख व्यक्तित्वों की प्रतिष्ठित सूची ‘द सिख 100’ की 14वीं वार्षिक सूची सोमवार को आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव जारी कर दी गई। सूची का विमोचन दोपहर 2 बजे द सिख ग्रुप द्वारा किया गया।इस अवसर पर रामगढ़िया सभा के अध्यक्ष मनविंदर सिंह रनौटा ने द सिख ग्रुप के संस्थापक एवं सीईओ डॉ. नवदीप सिंह बंसल को सिख समुदाय को वैश्विक स्तर पर सम्मान और पहचान दिलाने में उनके सतत प्रयासों के लिए सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया।सूची के विमोचन को लेकर एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया,जिसमें वर्ष 2025 की ‘द सिख 100’सूची में शामिल कई प्रमुख सिख हस्तियाँ उपस्थित रहीं।इस दौरान सूची का औपचारिक अनावरण डॉ.नवदीप सिंह बंसल की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।गौरतलब है कि वर्ष 2012 में शुरू की गई द सिख 100’ एक प्रतिष्ठित वार्षिक पहल है,जिसमें राजनीति, व्यापार, सार्वजनिक सेवा, शिक्षा, मीडिया, मनोरंजन, खेल,सामाजिक सेवा और सामुदायिक नेतृत्व जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 100 सिख व्यक्तित्वों को शामिल किया जाता है।इस वर्ष की सूची में जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज़,केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित कई अन्य विशिष्ट और प्रेरणादायी नाम शामिल हैं।कार्यक्रम के उपरांत पूरी सूची सार्वजनिक की गई।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बड़े काफिले के साथ चंडीगढ़ से अमृतसर रवाना हुए अकाली नेता बिक्रम मजीठिया, समर्थकों में दिखा जोश

चंडीगढ़ 9 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ…
Share to :

चंडीगढ़ एयर शो 2026 सुखना लेक पर आसमान में दिखेगा रोमांच, जानिए टिकट, एंट्री और ट्रैफिक नियम

दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 चंडीगढ़ में 27 और 28 मार्च 2026…
Share to :

कलाग्राम में ‘सांग उत्सव-26 का भव्य समापन, रागिनी की मधुर धुनों ने बांधा समां

चंडीगढ़, 22 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ चार दिवसीय हरियाणवी ‘सांग उत्सव-26’ का…
Share to :

चंडीगढ़ नगर निगम में 116.84 करोड़ की फर्जी एफडी का मामला, ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया केस

चंडीगढ़ 10 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ नगर निगम से…
Share to :