दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में CREST और IDFC फर्स्ट बैंक से जुड़े करीब 200 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कार्रवाई करते हुए CREST के अकाउंट्स विभाग के प्रमुख साहिल कुक्कर को गिरफ्तार कर लिया है।जांच के मुताबिक इस विशेष केस में लगभग 83 करोड़ 4 लाख 85 हजार 582 रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे CBI को सौंपने की तैयारी भी चल रही है।तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि साहिल कुक्कर का मोबाइल नंबर ही बैंक खाते से लिंक था और सभी लेनदेन की जानकारी उसी तक पहुंचती थी। उस पर फर्जी बैंक स्टेटमेंट तैयार करने के आरोप भी लगे हैं।मामले में एक IFS अधिकारी का नाम भी सामने आया है। पुलिस को कुछ चैट्स और ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं, जिनमें आरोपी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तारी से बचने और अग्रिम जमानत लेने की सलाह दी जा रही है।इस केस में पहले गिरफ्तार प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुखविंदर सिंह पर आरोप है कि उसने करीब 2.50 करोड़ रुपये अपनी मां, दोस्त और निजी खातों में ट्रांसफर करवाए। वहीं IDFC फर्स्ट बैंक के पूर्व अधिकारियों रिभव ऋषि, अभय कुमार और सीमा धीमान पर भी संलिप्तता के आरोप हैं।साहिल कुक्कर को कोर्ट में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब उसे 3 अप्रैल 2026 को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कैश ट्रेल खंगाल रही है और संभावना है कि आने वाले दिनों में इस घोटाले में और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :