छत्तीसगढ़ 3 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) छत्तीसगढ़ राज्य की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में 1 से 3 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु साय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री सहित प्रभारी मंत्री, विधायक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया।इस अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा नवाचार के अंतर्गत संस्कार शिक्षण संस्थान, पिथौरा में कार्यरत बाल वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए गए नवीनतम मॉडलों का विशेष प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु साय ने बच्चों द्वारा बनाए गए नवाचार मॉडलों का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच की प्रशंसा की तथा बच्चों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।महोत्सव के दौरान महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पिथौरा की बाल वैज्ञानिक खुशबू साहू एवं उनकी टीम द्वारा निर्मित हाईटेक मवेशी रोड सेफ्टी डिवाइस मॉडल की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि यह मॉडल सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उपयोगी सिद्ध हो सकता है तथा इसे आगे विकसित करने के लिए प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बचपन का MMR टीका युवावस्था तक देता है सुरक्षा, PGI के शोध में खुलासा

दैनिक खबरनामा 16 मार्च 2026 बचपन में लगाए जाने वाले टीकों के…

राजस्थान राजसमंद में ‘Mr. राजसमंद 2026’ जिला बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन

राजस्थान 2 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान में जिला बॉडीबिल्डिंग संघ राजसमंद…

टी20 विश्व कप 2026 जीत पर धोनी का खास संदेश, ‘कोच साहब’ गौतम गंभीर और टीम इंडिया को दी बधाई

दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में…

जगदलपुर को बड़ी सौगात आम नागरिकों के लिए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के गेट खुले, अब जिले में मिलेगा उच्च स्तरीय इलाज

छत्तीसगढ़ 2 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) छत्तीसगढ़ के जगदलपुर राज्य के बस्तर…