चंडीगढ़ 3 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़।पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अमेरिकी वीज़ा फर्जीवाड़े के एक गंभीर मामले में सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी वीज़ा एजेंट को अग्रिम ज़मानत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने साफ कहा कि इस मामले में कस्टोडियल पूछताछ (हिरासत में पूछताछ) बेहद जरूरी है, क्योंकि बिना इसके न तो पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है और न ही अहम सबूत सामने आ सकते हैं।यह आदेश न्यायमूर्ति सूर्य प्रताप सिंह ने पारित किया। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अग्रिम ज़मानत कोई सामान्य अधिकार नहीं, बल्कि एक असाधारण राहत है, जिसे हर मामले में नहीं दिया जा सकता—खासतौर पर तब, जब आरोप गंभीर हों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि प्रभावित होने की आशंका हो।अमेरिकी दूतावास के पोर्टल पर फर्जीवाड़े का आरोप मामला अमेरिकी दूतावास के ओवरसीज क्रिमिनल इन्वेस्टिगेटर की शिकायत पर दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। आरोप है कि पंजाब में सक्रिय कुछ वीज़ा एजेंटों ने मिलकर अमेरिकी दूतावास के ऑनलाइन पोर्टल पर फर्जी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, गलत जानकारियां और नकली दस्तावेज अपलोड कर कई लोगों को अवैध तरीके से वीज़ा दिलवाने की कोशिश की।एफआईआर के अनुसार, इस गिरोह में दीप्ति, लवदीप सिंह सोढ़ी सहित अन्य अज्ञात एजेंट शामिल हैं, जो सुनियोजित तरीके से इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे थे।जांच प्रभावित होने की आशंका सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि यदि आरोपी को अग्रिम ज़मानत दे दी जाती है, तो वह सबूतों से छेड़छाड़, गवाहों को प्रभावित करने या पूरे नेटवर्क को छिपाने की कोशिश कर सकता है। अदालत ने माना कि यह मामला केवल धोखाधड़ी तक सीमित नहीं है,बल्कि इससे भारत की अंतरराष्ट्रीय साख भी प्रभावित होती है।पूरे नेटवर्क को बेनकाब करना जरूरी हाईकोर्ट ने जांच एजेंसी के इस तर्क से सहमति जताई कि इस तरह के संगठित अपराधों में केवल दस्तावेजी जांच काफी नहीं होती। आरोपियों से हिरासत में पूछताछ किए बिना यह पता लगाना मुश्किल है कि

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :