चंडीगढ़ 6 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में हल्लोमाजरा से जीरकपुर लाइट पॉइंट तक सड़क की सर्विस लेन को चौड़ा किया जाएगा। इससे इस मार्ग पर रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम और सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद है। प्रशासन ने इस कार्य को पूरा करने के लिए 31 मार्च तक की डेडलाइन तय की है। यह निर्देश डिप्टी कमिश्नर (डीसी) निशांत कुमार यादव ने वीरवार को रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक के दौरान दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने शहर में चल रही सड़क सुरक्षा योजनाओं और ट्रैफिक व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। इस बैठक में ट्रैफिक के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) सहित सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक के दौरान डीसी ने अधिकारियों के साथ मिलकर शहर में हो रहे सड़क हादसों, उनके कारणों और रोकथाम के उपायों पर चर्चा की। सेक्टर-29/30 की विभाजित सड़क पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मीडियन पर ग्रिल लगाने का निर्णय लिया गया। डीसी ने बताया कि लोग मीडियन से अवैध रूप से सड़क पार करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसलिए सुरक्षा मानकों के अनुसार ग्रिल लगाकर इस समस्या को नियंत्रित किया जाएगा।इसके अलावा गैर-मोटराइज्ड परिवहन को बढ़ावा देने और ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए पूर्व मार्ग पर बन रहे साइकिल ट्रैक निर्माण की भी समीक्षा की गई। डीसी ने निर्देश दिए कि यह साइकिल ट्रैक 31 मार्च तक हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि साइकिल चालकों को सुरक्षित और अलग रास्ता मिल सके।बैठक में चिन्हित घातक दुर्घटना स्थलों पर भी विशेष चर्चा की गई। डीसी ने इन स्थानों पर सड़क डिजाइन सुधार, पर्याप्त साइन बोर्ड लगाने, रोड मार्किंग बेहतर करने और ट्रैफिक नियंत्रण के उपाय लागू करने के निर्देश दिए।डीसी ने सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है, पैदल यात्रियों को परेशानी होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए संबंधित विभागों को नियमित निगरानी रखकर तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026