दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 23 अक्टूबर 2026. पंजाब के डेराबस्सी क्षेत्र में नहरी पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना अभी विचाराधीन है। सरकार के मुताबिक, डेराबस्सी क्षेत्र में फिलहाल नहरी नेटवर्क मौजूद नहीं है। क्षेत्र की मांग को देखते हुए रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और एसएएस नगर (मोहाली) जिलों के इलाकों को सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध करवाने और नहरी पानी के दायरे में लाने के लिए एक परियोजना तैयार की गई है।

पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की ओर से विधानसभा में उठाए गए सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। विधायक ने डेराबस्सी क्षेत्र में नहरी पानी की सुविधा उपलब्ध न होने, भूजल पर बढ़ती निर्भरता और किसानों पर पड़ रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ का मुद्दा उठाते हुए सरकार से अब तक की कार्रवाई, भविष्य की योजना और परियोजना की संभावित समय-सीमा के बारे में जानकारी मांगी थी।

मंत्री के लिखित जवाब के अनुसार, प्रस्तावित नहर की अलाइनमेंट में बदलाव की जरूरत है। सोशल इंपैक्ट असेसमेंट (एसआईए) रिपोर्ट के आधार पर यह प्रक्रिया जारी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि परियोजना का काम तभी शुरू हो सकेगा, जब संबंधित विभाग जमीन अधिग्रहण करने की स्थिति में होगा और इसके लिए जरूरी फंड उपलब्ध हो जाएंगे।

हालांकि, सरकार के जवाब में परियोजना शुरू करने या डेराबस्सी क्षेत्र में नहरी पानी पहुंचाने की कोई निश्चित समय-सीमा नहीं बताई गई है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों और किसानों को नहरी पानी की सुविधा मिलने के लिए जमीन अधिग्रहण, फंड की उपलब्धता और प्रस्तावित नहर की अलाइनमेंट में बदलाव की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करना होगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :