चंडीगढ़ 8 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने रैपिडो बाइक कैब चालक सुशील उर्फ साहिल की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय मोहित, जीरकपुर की प्रीत कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय रजनीश कुमार उर्फ आदि और सुरेंद्र एन्क्लेव निवासी 23 वर्षीय रमन सिंह उर्फ नेगी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रमन सिंह निजी नौकरी करता है, जबकि मोहित और रजनीश बेरोजगार बताए गए हैं। रजनीश के खिलाफ वर्ष 2024 में जीरकपुर थाने में एक्सटॉर्शन का मामला भी दर्ज है। पुलिस रिमांड के दौरान हत्या में इस्तेमाल सरिया, डंडे और अन्य हथियार बरामद किए जाएंगे।पुलिस जांच में सामने आया है कि 5 फरवरी को सुशील किसी निजी काम से अंबाला और पिहोवा गया था। शाम करीब 4:30 बजे लौटते समय हल्लोमाजरा के पास 3 से 4 बाइक सवार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसे जीरकपुर की प्रीत कॉलोनी ले जाकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में आरोपी शव को डेराबस्सी सिविल अस्पताल में लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए।जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने पिटाई के दौरान वीडियो भी बनाया, जिसमें सुशील रोते हुए छोड़ने की गुहार लगाता नजर आया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। परिजनों के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते यह हत्या की गई। पुलिस अब मुख्य आरोपी अनिल समेत अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026