पंजाब 8 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के लुधियाना से एक नई बड़ी खबर सामने आई है जहाँ जामा मस्जिद के रेनोवेशन कार्य को लेकर विवाद हो गया। मस्जिद के कार्यालय प्रभारी मोहम्मद मुजाहिद ने डीविजन-2 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि मस्जिद में चल रहे मरम्मत कार्य की निगरानी शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी खुद कर रहे हैं। आरोप है कि 1 फरवरी को जब शाही इमाम मस्जिद पहुंचे तो कुछ लोगों ने उनका विरोध किया और गाली-गलौज शुरू कर दी।
शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने ईंटें उठाकर इमाम और उनके साथियों पर हमले किए। जब मुजाहिद और शाह नवाज़ ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। विवाद की वजह मस्जिद के अन्दर चल रहे रेनोवेशन और वहाँ मौजूद दुकानों पर चल रहे मालिकाना विवाद बताए जा रहे हैं। आरोपियों का दावा है कि मस्जिद के परिसर में चल रही कुछ दुकानें उनकी हैं, लेकिन मस्जिद प्रबंधन इसे अपने अधिकार क्षेत्र में मानता है। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी मौके से भाग निकले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और FIR दर्ज कर ली गई। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामला फिलहाल विवाद और संघर्ष का है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में तनाव बढ़ा दिया है और प्रशासन से जल्द शांतिपूर्ण समाधान की अपील की जा रही है ताकि आगे ऐसे विवाद ना हों।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय स्वास्थ्य एवं रोजगार शिविर आयोजित

पंजाब 6 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…
Share to :

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई 1200 टीमों और 12 हजार पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा, अब तक 2500 से अधिक गैंगस्टर सहयोगी राउंडअप

पंजाब 21 जनवरी (दैनिक खबरनामा) पंजाब चंडीगढ़/राज्य। प्रदेश में अपराध और गैंगस्टर…
Share to :

पंजाब में सियासी विवाद गहराया कारोबारी की बेटियों ने लगाया डर का आरोप, मंत्री मुंडियां बोले सभी आरोप झूठे

दैनिक ख़बरनामा 11 अप्रैल 2026 जालंधर में एक कारोबारी और पंजाब सरकार…
Share to :

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट में बड़ा एलान यूके की ‘3 एसोसिएट्स’ करेगी पंजाब में ₹1,407 करोड़ का निवेश

पंजाब 13 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट…
Share to :