चंडीगढ़ 9 फ़रवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में फरवरी के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही पंजाब और राजधानी चंडीगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। दिन के समय चटख धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और ठंड का असर कम हुआ है। हालांकि रात के समय अभी भी ठंड बनी हुई है। पहाड़ों पर हुई हल्की बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंडी और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है।मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सोमवार और मंगलवार को पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। इसके चलते आने वाले दो से तीन दिनों तक पंजाब और चंडीगढ़ में ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है। फिलहाल बारिश की संभावना कम है और अगले छह दिनों तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।रविवार को पंजाब में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फरीदकोट 5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री, लुधियाना 9.4 डिग्री, पटियाला 9.3 डिग्री, बठिंडा 6.2 डिग्री और फिरोजपुर 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे अधिक 25.3 डिग्री तापमान मानसा में दर्ज हुआ। चंडीगढ़ में रविवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।मौसम सुहावना होने से शहर में पार्कों, झील और पर्यटन स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। सुबह-शाम सैर और योग करने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। कारोबारियों का कहना है कि मौसम में सुधार के कारण बाजारों में भी रौनक लौटने लगी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में बड़ा हादसा सेक्टर-26 बापूधाम पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार कार, पांच घायल

चंडीगढ़ 28 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित बापूधाम पुल पर…
Share to :

चंडीगढ़ दो साल बाद PU को हॉस्टल परियोजनाओं के लिए सिर्फ 10% फंड मिला

चंडीगढ़ 7 जनवरी (जगदीश कुमार )पंजाब विश्वविद्यालय (पंजाब यूनिवर्सिटी) को लंबे समय…
Share to :

रीवा (मध्यप्रदेश) | 26 दिसंबर (जगदीश कुमार) आगामी नववर्ष के मद्देनज़र रीवा जिले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। इसी क्रम में रीवा पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने स्वयं शहर का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और ट्रैफिक व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। एसपी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं और ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी चौहान ने नए साल के जश्न के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजार इलाकों, होटल-ढाबों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस तैनाती की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता न किया जाए। ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, चेकिंग प्वाइंट बढ़ाने के निर्देश निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्रंक एंड ड्राइव मामलों पर विशेष सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ तुरंत चालान, लाइसेंस निरस्तीकरण और वैधानिक कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही शहर में चेकिंग प्वाइंट की संख्या बढ़ाने, रात्री गश्त तेज करने और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई एसपी चौहान ने यातायात पुलिस को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नववर्ष की खुशियां किसी की लापरवाही से मातम में न बदलें, इसके लिए पुलिस पूरी सख्ती के साथ नियमों का पालन कराएगी। आमजन से की शांति बनाए रखने की अपील शहर भ्रमण के दौरान एसपी ने आम नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षित, शांतिपूर्ण और मर्यादित तरीके से नववर्ष मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है और नागरिकों के सहयोग से ही शहर में शांति, सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखी जा सकती है।

चंडीगढ़ | 32 दिसंबर (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ के सेक्टर-26 क्लब के बाहर देर…
Share to :

चंडीगढ़ हाईकोर्ट में बंदरों का आतंक वकीलों ने सुरक्षा बढ़ाने की उठाई मांग

चंडीगढ़ 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट परिसर…
Share to :