चंडीगढ़ 9 फरवरी 2026(जगदीश कुमार ) चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे को जिला अदालत ने दो सगी बहनों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी को तीन दिन पहले दोषी करार दिया था, जबकि सोमवार को उसकी सजा पर फैसला सुनाते हुए उसे उम्रकैद की सजा दी गई।
दोषी की पहचान जीरकपुर निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। कुलदीप सिंह ने करीब सात साल पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में स्वतंत्रता दिवस के दिन दो सगी बहनों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपी के पिता चंडीगढ़ पुलिस में इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।घटना के समय बहनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान पीजी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अहम सबूत बनी। फुटेज में आरोपी सुबह करीब 5:09 बजे इमारत में दाखिल होता और करीब 12 मिनट बाद बाहर निकलता दिखाई दिया।चंडीगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अगले ही दिन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया था। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मृतका मनप्रीत से विवाह करना चाहता था, लेकिन रिश्तों में तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।अदालत ने सभी सबूतों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ के लिए वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट को केंद्र की मंजूरी, दादूमाजरा डंप साइट के निस्तारण को मिलेगी रफ्तार

चंडीगढ़ 16 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में…

चंडीगढ़ में कचरे का पहाड़ हटाने पर 101 करोड़ खर्च; विपक्ष दल ने उठाए थे सवाल, निगम बैठक में मिलेगा जवाब

दैनिक खबरनामा । चंडीगढ़, 28 जून :  डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड से पुराना…

चंडीगढ़ बना देश का पूर्ण साक्षर केंद्र शासित प्रदेश

चंडीगढ़ | 1 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ ने शिक्षा के क्षेत्र में…

31 अगस्त को होगा पीयू छात्रसंघ चुनाव, नए मतदाताओं पर सबकी नजरें  

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 20 अगस्त: पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की तारीख…