छत्तीसगढ़ 10 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन राजिम–कुंभ कल्प 2026 के अंतर्गत आयोजित विराट संत समागम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से पधारे साधु-संतों, महंतों एवं महामंडलेश्वरों से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनसे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लिया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि त्रिवेणी संगम की पावन भूमि पर आयोजित यह कुंभ कल्प केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि आस्था, अध्यात्म और सनातन संस्कृति का अनुपम संगम है। उन्होंने कहा कि राजिम–कुंभ कल्प के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराएं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं, जिससे प्रदेश की गौरवशाली विरासत को नया आयाम मिल रहा है।डिप्टी सीएम ने संत समागम को संबोधित करते हुए कहा कि संतों का मार्गदर्शन समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करता है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भगवान श्री राजीव लोचन जी एवं राजिम भक्तिन माता के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए राज्य के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। राजिम–कुंभ कल्प 2026 में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ यह दर्शाती है कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :