दैनिक खबरनामा। श्रीनगर, 14 अगस्त: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग क्षेत्र में गुरुवार को बादल फटने के बाद हालात बिगड़ गए। रंगा मोड इलाके में तेज बारिश के साथ अचानक आई बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन व कीचड़ के कारण सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दौरान नदी-नालों का जलस्तर भी एकाएक बढ़ गया।

घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों के किनारे और जल स्रोतों के आसपास न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

लगातार हो रही बारिश के चलते श्रीनगर और लेह को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग भी प्रभावित हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इस मार्ग पर फिलहाल वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है।

सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गए। सड़क से मलबा हटाकर यातायात जल्द शुरू करने के लिए बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन यायानी BRO के जवान और मशीनें तुरंत घटनास्थल पर भेजी गई हैं और सफाई का काम शुरू कर दिया गया है।

प्रशासन ने जारी की सतर्कता

स्थानीय प्रशासन पूरे हालात पर नजर रखे हुए है। अधिकारियों ने यात्रियों और वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे प्रभावित इलाकों से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उल्लेखनीय है कि घाटी में पिछले कई दिनों से खराब मौसम बना हुआ है। इससे पहले 3 अगस्त को भी घाटी के विभिन्न हिस्सों में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई थी, जिसके बाद सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :

नशे और नार्को आतंक के विरुद्ध जम्मू-कश्मीर में सख्त अभियान, पचास दिनों में एक हजार से अधिक तस्कर दबोचे

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर 31 मई : जम्मू-कश्मीर में नशे के कारोबार और…
Share to :