पंजाब 11 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली जिले में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब जिले के 16 स्कूलों और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसमें दावा किया गया कि दोपहर 1:11 बजे बम ब्लास्ट किया जाएगा। इसके साथ ही मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी “ह्यूमन बम” के जरिए उड़ाने की धमकी दी गई।धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। कई स्कूलों में बच्चों को अंदर जाने से रोक दिया गया और उन्हें स्कूल गेट से ही वापस भेज दिया गया। इस दौरान स्कूलों के बाहर अभिभावकों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।सूचना मिलते ही चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस के साथ बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचा। स्कूल परिसरों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा बढ़ा दी है।ईमेल में केवल स्कूल ही नहीं, बल्कि संसद भवन और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह को भी टारगेट बताया गया है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है।मोहाली के SSP हरसंदीप हंस ने बताया कि सभी स्कूलों में जांच जारी है और स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है। वहीं साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान में जुट गई है।
You May Also Like
न्यू चंडीगढ़ में कंगना रनौत के पैतृक आवास का गृह प्रवेश, पारंपरिक अंदाज और भव्यता ने खींचा ध्यान
दैनिक खबरनामा । मोहाली, 10 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद…
- Editorial Team
- August 10, 2026
तेल टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
दैनिक खबरनामा। खरड़/कुराली, 28 जुलाई : पंजाब के खरड़-कुराली हाईवे पर सोमवार…
- Editorial Team
- July 28, 2026