चंडीगढ़ 11 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ नगर निगम (MC) की आज होने वाली हाउस मीटिंग में शहर के लिए एक बड़ा प्रस्ताव पेश किया जाएगा। नगर निगम सेक्टर-25 वेस्ट (25W) में 18.42 करोड़ रुपये की लागत से डेडिकेटेड डॉग पाउंड बनाने का प्रस्ताव सदन के सामने रखेगा। यह परियोजना सुप्रीम कोर्ट के आदेश और एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया की गाइडलाइंस के तहत तैयार की गई है।जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित डॉग पाउंड सेक्टर-25W में MRF सेंटर के पास बनाया जाएगा। इस पर कुल 1,842.92 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसे “सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट” कैपिटल हेड के तहत दिखाया गया है। इस सुविधा में लगभग 1,980 कुत्तों को रखने की क्षमता होगी। इसमें स्टील के केनेल, शेड, प्रशासनिक भवन और अन्य जरूरी सुविधाएं शामिल होंगी।यह प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट के 7 नवंबर 2025 के आदेश के बाद सामने आया है, जिसमें नगर निकायों को जल्द से जल्द पशु आश्रय स्थल विकसित करने के निर्देश दिए गए थे। यूटी प्रशासन ने कोर्ट में 29 जनवरी को दाखिल हलफनामे में भरोसा दिलाया था कि यह सुविधा तय समय सीमा के भीतर तैयार कर दी जाएगी। इसके लिए 30 सितंबर 2026 की समय सीमा तय की गई है।मीटिंग में इसके अलावा पार्किंग व्यवस्था पर भी अहम चर्चा होगी। नगर निगम द्वारा 213 फ्री पार्किंग साइट्स को ट्रायल आधार पर पेड पार्किंग में बदलने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। फिलहाल चंडीगढ़ में 89 पेड पार्किंग साइट्स हैं, जिनमें से 74 का संचालन नगर निगम की इंजीनियरिंग विंग करती है। साथ ही, MCOnePass सिस्टम के तहत सालाना पार्किंग पास और शहर में टूरिस्ट बस पार्किंग के नियमों पर भी निर्णय लिया जा सकता
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026