चंडीगढ़ 11 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) के लोक प्रशासन विभाग की पीएचडी रिसर्च स्कॉलर दीक्षा मक्कड़ ने UGC NET परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर विश्वविद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। दीक्षा मूल रूप से अंबाला की रहने वाली हैं और उन्होंने यह सफलता कड़ी मेहनत व लगातार प्रयासों के दम पर प्राप्त की है।दीक्षा ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से UGC NET की तैयारी कर रही थीं। इस दौरान उन्हें कई बार असफलता का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपने लक्ष्य को और अधिक मजबूती से तय किया। दीक्षा को यह बड़ी उपलब्धि पांचवीं कोशिश में मिली।उन्होंने कहा कि चार बार सफलता न मिलने के बाद भी उन्होंने खुद पर भरोसा बनाए रखा और अपनी रणनीति को बेहतर किया। दीक्षा के अनुसार धैर्य, अनुशासन और निरंतर अभ्यास किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।दीक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सफर आसान नहीं था, लेकिन परिवार ने हर परिस्थिति में उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।दीक्षा ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि लक्ष्य हमेशा स्पष्ट होना चाहिए और कठिनाइयों के समय भी प्रयास नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेहनत और आत्मविश्वास से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
You May Also Like
ओमान रवाना हुई पंजाब की पहली लीची खेप, सहकारी निर्यात को मिला नया आयाम
दैनिक खबरनामा । चंडीगढ़, 29 जून : पंजाब के होशियारपुर जिले से…
- Editorial Team
- June 29, 2026
पंजाब यूनिवर्सिटी में RSS अधिकारी को चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों और पुलिस में झड़प
चंडीगढ़ 9 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ Panjab University में श्री गुरु…
- Vishal
- March 9, 2026
Government Medical College and Hospital की नई डायरेक्टर प्रिंसिपल बनीं डॉ. रवनीत कौर
चंडीगढ़ 1 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा )चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित Government Medical College…
- Vishal
- March 1, 2026
बिटकॉइन से कमाई, लोगों की सेवा में खर्च… 18 अगस्त को चंडीगढ़ में ‘पेट्रोल लंगर’ लगाएंगे ‘राजा दी किंग’
दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 17 अगस्त: खाने का लंगर तो आम बात है,…
- Editorial Team
- August 17, 2026