चंडीगढ़ 12 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के सेक्टर 45-50 रोड पर स्थित एक गौशाला के पास सोमवार रात हुए सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान पंजाब के जगतपुरा निवासी सुभाष (18) के रूप में हुई है। उसका बड़ा भाई शुभम (20) पीजीआईएमईआर में उपचाराधीन है।परिजनों के अनुसार, दोनों भाई 9 फरवरी की रात करीब 10 बजे अपने एक दोस्त को मलोया छोड़कर घर लौट रहे थे। सुभाष मोटरसाइकिल चला रहा था और शुभम पीछे बैठा था। गौशाला के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सुभाष ने दम तोड़ दिया।शुभम को गंभीर हालत में पीजीआईएमईआर रेफर किया गया।सेक्टर-49 थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।इस बीच, परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है और सुभाष पर झूठे आरोप लगा रही है। परिवार ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपी चालक की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :