दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 15 अगस्त: बैंकॉक से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआइ 2335 गुरुवार शाम टेकऑफ के ठीक पहले रनवे पर रोक दी गई। उड़ान भरने से कुछ क्षण पहले कॉकपिट में तकनीकी संकेत मिला, जिसके बाद पायलट ने उड़ान रद्द कर दी। विमान में 250 से ज्यादा लोग सवार थे। इन्हें तय समय से करीब एक दिन बाद शुक्रवार शाम दिल्ली पहुंचाया गया।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि दिक्कत हाइड्रोलिक सिस्टम में थी। एअर इंडिया ने इस बात को सिरे से खारिज किया। कंपनी के अनुसार खराबी की पहचान होते ही उसे 2 से 3 घंटे में ठीक कर लिया गया और उसी विमान को अगले दिन परिचालन में लाया गया।

रनवे पर लगा जोरदार ब्रेक, यात्रियों में हड़कंप

सूत्रों के मुताबिक विमान रफ्तार पकड़ कर उड़ान के लिए आगे बढ़ रहा था तभी तेज आवाज के साथ अचानक ब्रेक लगा। झटका इतना तेज था कि यात्री घबरा गए। गनीमत रही कि सभी ने सीट बेल्ट बांध रखी थी, इसलिए कोई बड़ी चोट नहीं आई। घटना के फौरन बाद रनवे पर बचाव वाहन और एंबुलेंस पहुंच गईं। ब्रेक लगने के बाद यात्रियों को काफी देर तक विमान के अंदर ही बैठाए रखा गया।

व्यवस्था में फर्क: बिजनेस यात्री उसी रात रवाना, इकोनॉमी को होटल

बाद में सभी को टर्मिनल भवन ले जाया गया। वहां से बिजनेस श्रेणी के यात्रियों को उसी रात दूसरी उड़ान से दिल्ली भेजा गया। वहीं इकोनॉमी श्रेणी के यात्रियों के लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई।

एअर इंडिया ने बताया कि तकनीकी समस्या ठीक होने के बाद विमान उसी दिन उड़ान के लिए तैयार था, लेकिन उड़ान दल की ड्यूटी अवधि पूरी हो चुकी थी। इस वजह से विमान को शुक्रवार शाम दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

भारत-ओमान आर्थिक साझेदारी का नया अध्याय शुरू, सीईपीए लागू होते ही निर्यातकों के लिए खुले बड़े अवसर

दैनिक खबरनामा | नई दिल्ली, 1 जून : भारत और ओमान के बीच…
Share to :

धरती पर बढ़ सकता है गर्मी का कहर

दैनिक खबरनामा ब्यूरो| जिनेवा, 2 जून: वैश्विक मौसम प्रणाली में बड़े बदलाव…
Share to :

ईरानी एलपीजी नेटवर्क पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, बांग्लादेश को आपूर्ति के आरोप में लगाए व्यापक प्रतिबंध

दैनिक खबरनामा। वाशिंगटन, 6 जून 2026: अमेरिका ने ईरान के एक कथित…
Share to :

अमेरिका बना दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक, सऊदी अरब और रूस को पीछे छोड़ा

दैनिक खबरनामा ब्यूरो। ह्यूस्टन, 11 जून : कभी अरब देशों के तेल प्रतिबंध…
Share to :