दैनिक खबरनामा। जम्मू, 15 अगस्त : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। दच्छन क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई और चिनाब नदी में समा गई। इस हादसे में अब तक पांच लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, हादसाग्रस्त वाहन महिंद्रा स्कॉर्पियो था जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर HR29AG-0648 है। यह गाड़ी डांगडारू से साउंडर की तरफ जा रही थी। सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर यैनवान, डांगडारू के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क से लुढ़कते हुए लगभग 200 से 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इसके बाद सीधे चिनाब नदी में जा पड़ा।

सूचना मिलते ही दच्छन थाने की टीम स्थानीय निवासियों और राहत कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अब तक पांच शव नदी से निकाले जा चुके हैं। गाड़ी में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया चल रही है। इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है और हादसे की वजहों की जांच की जा रही है।

डीसी ने क्या बताया

किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे HR नंबर की एक कार दमदूरु में चल रहे प्रोजेक्ट पर काम करने वाले मजदूरों को लेकर जा रही थी। यह वाहन गहरी खाई में गिर गया। अभी तक पांच शव बरामद कर लिए गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए दच्छन अस्पताल भेज दिया गया है। इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि वाहन अभी तक नहीं मिला है, इसलिए यह पता लगाया जा रहा है कि उसमें और कोई सवार तो नहीं था।

केंद्रीय मंत्री और उपराज्यपाल ने जताया शोक

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि किश्तवाड़ के दच्छन में हुए इस हादसे में पांच लोगों की मौत से गहरा आघात लगा है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए जिला प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

वहीं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डीसी पंकज कुमार शर्मा से फोन पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि दच्छन के याइवान क्षेत्र में स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच चुका है। उपराज्यपाल ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :

नशे और नार्को आतंक के विरुद्ध जम्मू-कश्मीर में सख्त अभियान, पचास दिनों में एक हजार से अधिक तस्कर दबोचे

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर 31 मई : जम्मू-कश्मीर में नशे के कारोबार और…
Share to :