महाराष्ट्र 12 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने पशु चिकित्सा के क्षेत्र में एक अलग और स्वायत्त वेटरनरी काउंसिल (Veterinary Council) की स्थापना की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि पशुओं के स्वास्थ्य, देखभाल और कल्याण से
जुड़े निर्णय पशु चिकित्सकों और विशेषज्ञों के हाथ में ही होने चाहिए।गुरुवार को नागपुर में महाराष्ट्र एनिमल एंड फिशरीज साइंसेज यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि पशुधन देश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण जीवन का अहम हिस्सा है, ऐसे में पशुओं के इलाज और संरक्षण को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पशुओं से जुड़े मामलों में निर्णय लेने की बागडोर उन्हीं लोगों को दी जानी चाहिए, जो इस क्षेत्र की गहरी समझ रखते हैं।आरएसएस प्रमुख ने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे खेल में खिलाड़ियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है, उसी तरह पशु चिकित्सा और पशुपालन के लिए भी ऐसे लोगों की जरूरत है जो इस विषय की तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी रखते हों। उन्होंने कहा कि एक स्वतंत्र वेटरनरी काउंसिल से नीतियां अधिक प्रभावी बनेंगी और पशुओं के विकास एवं कल्याण को नई दिशा मिलेगी।भागवत ने यह भी संकेत दिया कि पशु चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञों को निर्णय प्रक्रिया में शामिल करना समय की जरूरत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड का अलर्ट पारा 3 डिग्री से नीचे गिरने की संभावना, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली 12 जनवरी ( दैनिक खबरनामा )दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने एक…

टोडाभीम में ग्राम उत्थान शिविर का औचक निरीक्षण, योजनाओं की जानकारी न होने पर प्रभारी सचिव नाराज़

राजस्थान 1 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान बालघाट स्थित भारत निर्माण राजीव…

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में दो रोडवेज बसें भिड़ीं 3 की मौत, 31 घायल

उत्तर प्रदेश 2 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) उत्तर प्रदेश लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे…

रेल यात्रियों को झटका अमृत भारत एक्सप्रेस में RAC खत्म, स्लीपर के लिए न्यूनतम 200 किमी का किराया अनिवार्य

नई दिल्ली 17 जनवरी (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली भारतीय रेलवे ने जनवरी…