उत्तर प्रदेश 2 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) उत्तर प्रदेश लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिरधरपुर और देवखरी गांव के पास खड़े ट्रक में मथुरा और आगरा डिपो की दो रोडवेज बसें पीछे से टकरा गईं। इस दर्दनाक हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 31 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे किलोमीटर संख्या 226 पर सिरधरपुर गांव के सामने एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। उसी दौरान आगरा फोर्ट डिपो की एक बस पीछे से ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पांच एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पतालभिजवाया। साथ ही हाइड्रा मशीन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू किया गया।रात करीब 2:30 बजे जब पुलिस ट्रक को हटाकर प्रीतमपुरा चौकी ले जा रही थी, तभी आगरा फोर्ट डिपो की ही दूसरी बस भी उसी ट्रक से टकरा गई। इस दूसरी टक्कर में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए।कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि ट्रक सड़क किनारे खड़ा था और प्राथमिक जांच में दोनों हादसों की वजह चालक को झपकी आना सामने आ रही है। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान 11 जनवरी (दैनिक खबरनामा)श्रीगंगानगर साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए…
Share to :

दौलतपुरा टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, नियमों को ताक पर रखकर वसूला जा रहा टोल

राजस्थान 30 दिसंबर 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान बूँदी जिले के दौलतपुरा टोल…
Share to :

ADAG बैंकिंग धोखाधड़ी मामला सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI-ED को निष्पक्ष जांच के आदेश

नई दिल्ली 4 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। अनिल धीरूभाई अंबानी…
Share to :

सीआईएसएफ में शामिल होंगे पूर्व अग्निवीर, भूमिका तय करने को बनी आंतरिक समिति

नई दिल्ली 21 जनवरी ( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली।केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा…
Share to :