राजस्थान 1 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान
बालघाट स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर आयोजित ग्राम उत्थान शिविर का जिला प्रभारी सचिव सुची त्यागी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान कई विभागों के अधिकारी योजनाओं की सही और संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके, जिस पर प्रभारी सचिव ने नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुँचना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्रभारी सचिव ने विशेष रूप से नहरों के रखरखाव पर ध्यान देने और किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने पर ज़ोर दिया। इस दौरान उन्होंने संगम कृषि फार्म का भी जायजा लिया और कृषि गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के समय अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिडवाल, एसडीएम अमन चौधरी, जिला परिषद सीईओ शिवचरण मीणा, तहसीलदार श्रीराम मीणा, कृषि उपनिदेशक धर्म सिंह मीणा, जनसंपर्क अधिकारी धर्मेंद्र मीणा, सीएमएचओ डॉ. जयंती लाल मीणा, विद्युत निगम एसई रूप सिंह गुर्जर, एक्सईएन विद्युत मुकेश गुप्ता, बीसीएमएचओ देवी सहाय मीणा, एईएन विद्युत रिंकू मीणा, डिप्टी मुरारी लाल मीणा सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया

दैनिक खबरनामा ब्यूरो. नई दिल्ली, 3 जून 2026: राजधानी दिल्ली के मालवीय…
Share to :

अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी

दैनिक खबरनामा। अहमदाबाद, 3 जून : गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ…
Share to :

CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 2 जून :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)…
Share to :