गुजरात बार फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) गुजरात अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर जांच में एक बड़ा दावा सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुर्घटना की जांच कर रहे इन्वेस्टिगेटर्स इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि यह हादसा किसी तकनीकी खराबी के कारण नहीं हुआ था, बल्कि यह एक “जानबूझकर की गई हरकत” का नतीजा हो सकता है।इटली के प्रमुख दैनिक अख़बार Corriere della Sera ने इस संबंध में रिपोर्ट प्रकाशित की है। अख़बार ने दावा किया है कि नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच हुई ताज़ा बातचीत से परिचित दो सूत्रों ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच एजेंसियों को अब तक जो संकेत मिले हैं, वे यह बताते हैं कि विमान के साथ हुई घटना किसी सामान्य तकनीकी समस्या या सिस्टम फेल होने की वजह से नहीं हुई।हालांकि, इस रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जब तक DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) की आधिकारिक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आ जाती, तब तक किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी विमान दुर्घटना की जांच में ब्लैक बॉक्स डेटा, पायलट की बातचीत, तकनीकी रिकॉर्ड और अन्य पहलुओं का गहराई से विश्लेषण किया जाता है।फिलहाल इस मामले ने सुरक्षा एजेंसियों और विमानन क्षेत्र में हलचल बढ़ा दी है। DGCA की रिपोर्ट जारी होने के बाद ही दुर्घटना की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :