चंडीगढ़ 14 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ को केंद्र सरकार की ‘पीएम ई-बस सेवा योजना’ के तहत पहली खेप में 25 नई अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें मिल गई हैं। इन बसों को खासतौर पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बसों में पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं दिव्यांग यात्रियों के लिए ऑटोमैटिक रैंप और लो-फ्लोर डिजाइन (400 मिमी) की सुविधा दी गई है, जिससे बस में चढ़ना और उतरना बेहद आसान होगा।ये 15 मीटर लंबी फुली एसी ई-बसें एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 224 किलोमीटर तक चल सकती हैं। बसों में 36 यात्रियों के बैठने और 20 यात्रियों के खड़े होने की क्षमता है। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और स्टॉप के लिए पुश बटन सिस्टम भी लगाया गया है।केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ के लिए कुल 100 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी दी है। पहली खेप में 25 बसें पहुंच चुकी हैं, जबकि 25 बसें फरवरी के अंत तक और शेष 50 बसें मार्च-अप्रैल तक आने की उम्मीद है।गौरतलब है कि नवंबर 2025 में 85 पुरानी डीजल बसों को हटाए जाने के बाद शहर में बसों की कमी महसूस की जा रही थी। अब नई ई-बसें इस कमी को पूरा करेंगी।प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रमुख रूटों पर यात्रियों को हर 10 मिनट में बस सेवा उपलब्ध कराई जाए, ताकि ट्राइसिटी के लोगों को बेहतर, आरामदायक और प्रदूषण मुक्त सफर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

40 हजार रिश्वत कांड: सेक्टर-39 थाना प्रभारी लाइन हाजिर, ASI की बर्खास्तगी के बाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 9 जून:  सड़क दुर्घटना मामले में जब्त वाहन को…

IPL 2026 प्लेऑफ की मेजबानी फिर मुल्लांपुर को 27-29 मई को होंगे बड़े मुकाबले

दैनिक खबरनामा 6 मई 2026 चंडीगढ़ न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर का महाराजा…

होलिका दहन पर जनता के बीच पहुंचे प्रशासक, चंडीगढ़ में दिखा प्रशासन और लोगों के बीच बढ़ता भरोसा

चंडीगढ़ 5 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में इस बार होली का…

116.84 करोड़ के स्मार्ट सिटी घोटाले में फरार अकाउंटेंट, गिरफ्तारी से बचने को तीसरी बार लगाई अग्रिम जमानत की गहार

दैनिक खबरनामा । चंडीगढ़, 7 जुलाई: नगर निगम और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक…