दैनिक खबरनामा 6 मई 2026 चंडीगढ़ न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर का महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अहम मुकाबलों का गवाह बनने जा रहा है। IPL 2026 के प्लेऑफ मैचों की मेजबानी लगातार दूसरे साल इस आधुनिक स्टेडियम को सौंपी गई है।बीसीसीआई द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 27 से 29 मई के बीच यहां एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 जैसे महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने कहा कि पिछले वर्ष भी इस स्टेडियम में प्लेऑफ मुकाबले सफलतापूर्वक आयोजित किए गए थे और इस बार भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि बीसीसीआई का पंजाब पर दोबारा भरोसा जताना गर्व की बात है।अधिकारियों का कहना है कि दर्शकों की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि यह आयोजन एक बार फिर यादगार बन सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ के जंगलों का निरीक्षण करने पहुंचे प्रशासक गुलाबचंद कटारिया, वन विभाग को दिए अहम निर्देश

चंडीगढ़ 8 जनवरी (जगदीश कुमार)पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद…
Share to :

सीवरेज प्रोजेक्ट्स पर हरियाणा सरकार की सख्ती निर्माण के साथ लंबी अवधि तक संचालन की जिम्मेदारी भी ठेकेदारों पर

चंडीगढ़ 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सीवरेज सिस्टम…
Share to :

इंसिनरेटर फेल होने से रैपुर कलां प्लांट में संकट, चार महीने में ठप पड़ा ₹2 करोड़ का पशु निस्तारण संयंत्र

चंडीगढ़, 18 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ में इस सप्ताह एक बड़ा नागरिक और…
Share to :

चंडीगढ़ में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की भर्ती शुरू 8 मई को लगेगा कैंप, सेना के साथ करेंगे काम

दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 Chandigarh प्रशासन ने शहर की सुरक्षा और…
Share to :