पंजाब 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाबी फिल्म अभिनेत्री और रियलिटी शो स्टार हिमांशी खुराना को 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उनकी आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई, जिसमें रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। ई-मेल के साथ एक वॉयस नोट भी अटैच बताया जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, धमकी देने वाले ने खुद को विदेश में बैठे एक कथित नामी गैंगस्टर से जुड़ा बताया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अभिनेत्री ने मोहाली के थाना सोहाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसपी (जांच) सौरव जिंदल ने पुष्टि की कि ई-मेल के जरिए 10 करोड़ रुपये की मांग की गई है। पुलिस की साइबर सेल ई-मेल और वॉयस नोट की डिजिटल फुटप्रिंट्स खंगाल रही है। आईपी एड्रेस, सर्वर लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि संदेश किस देश से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन माध्यम से भेजी जा रही धमकियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बनती जा रही हैं, लेकिन मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।गौरतलब है कि हिमांशी खुराना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और 2013 में आई पंजाबी फिल्म ‘सड्डा हक’ से अभिनय जगत में पहचान बनाई। कई म्यूजिक वीडियो में काम करने के बाद उन्हें बिग बॉस 13 से देशभर में लोकप्रियता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में फर्जी इमिग्रेशन रैकेट का भंडाफोड़, खुद को होम सेक्रेटरी, विधायक और इंस्पेक्टर बताकर ठग रहे थे आरोपी

दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 मोहाली पुलिस ने सेक्टर-82 में चल रहे…

मोहाली में टीबी मुक्त अभियान के तहत स्क्रीनिंग कैंप, जिला अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दैनिक ख़बरनामा 23 अप्रैल 2026 एसएएस नगर (मोहाली),टीबी मुक्त भारत अभियान के…

मैं हलफनामे पर लिखकर दे सकता हूं, आप इस बार दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी:

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 26 मई: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग…

फिरोजपुर में पुलिस थाने के अंदर बवाल आरोपी को छोड़ने पर ASI और SHO आमने-सामने

दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 फिरोजपुर के सिटी थाने में एक आरोपी…