दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 मोहाली पुलिस ने सेक्टर-82 में चल रहे एक बड़े फर्जी इमिग्रेशन रैकेट का पर्दाफाश किया है। आरोपी खुद को हरियाणा का होम सेक्रेटरी, विधायक, इंस्पेक्टर और एक राजनीतिक पार्टी का जनरल सेक्रेटरी बताकर लोगों को ठग रहे थे। पुलिस ने इस मामले में 19 फर्जी इमिग्रेशन एजेंसियों और ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की है।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) संदीप कुमार गर्ग ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार और डीजीपी के निर्देशों के तहत बिना लाइसेंस चल रही फर्जी इमिग्रेशन एजेंसियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।इस कार्रवाई में एसपी (इन्वेस्टिगेशन) अमनदीप सिंह बराड़ और डीएसपी गुरसेर सिंह संधू की अगुवाई में सीआईए स्टाफ मोहाली ने 22 सितंबर 2023 को मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह संधू को गिरफ्तार किया। आरोपी लग्जरी गाड़ियों और गनमैन के साथ खुद को प्रभावशाली अधिकारी दिखाकर लोगों को विदेश भेजने का झांसा देता था।पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों से ठगी कर रहा था और फर्जी तरीके से इमिग्रेशन का धंधा चला रहा था। मामले की आगे जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की 13वीं बस रवाना, विधायक कुलवंत सिंह ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब 19 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
Share to :

5 लाख की अनुदान राशि से सैदपुर स्कूल में नई रसोई और इंटरलॉक फर्श का उद्घाटन

पंजाब 1 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली गांव सैदपुर के…
Share to :

पंजाब के युवाओं को मिला भरोसा मान सरकार में 63 हजार सरकारी नौकरियाँ, पारदर्शी भर्ती

पंजाब 11जनवरी(दैनिक खबरनामा) पंजाब गतिशील नेतृत्व में ऐतिहासिक बदलाव मुख्यमंत्री भगवंत सिंह…
Share to :

एयर फोर्स स्टेशन के 1000 मीटर दायरे में मांसाहारी दुकानों पर प्रतिबंध, कचरा फेंकने पर भी रोक

पंजाब 13 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब ज़िला मजिस्ट्रेट साहिबज़ादा अजीत सिंह…
Share to :