हरियाणा 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा सरकार ने करीब 70 हजार बुजुर्गों की रोकी गई पेंशन फिर से जारी कर दी है। नवंबर माह की पेंशन शनिवार को जारी कर दी गई, जबकि दिसंबर की राशि सोमवार तक खातों में पहुंचने की बात कही गई है। साथ ही सरकार ने फैसला लिया है कि अब सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सहायता राशि हर महीने की 10 तारीख को नियमित रूप से जारी की जाएगी।दरअसल, समाज कल्याण विभाग ने नवंबर में सत्यापन के दौरान उम्र और आय संबंधी गड़बड़ियों के संदेह में हजारों पेंशन रोक दी थीं। आरोप था कि कुछ लाभार्थी गलत जानकारी देकर पेंशन ले रहे हैं या परिवार के अन्य सदस्य भी समान लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इसी कार्रवाई के तहत नवंबर और दिसंबर में लगभग 70 हजार पेंशन होल्ड कर दी गईं।मामला तूल पकड़ने पर विपक्ष ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिया। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने जिला मुख्यालयों पर धरने-प्रदर्शन की घोषणा की, वहीं इनेलो और जजपा ने भी आंदोलन का ऐलान किया।विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 11 फरवरी को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सत्यापन पूरा होने तक किसी भी पात्र बुजुर्ग की पेंशन न रोकी जाए और सभी की राशि तुरंत जारी की जाए।
सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है, हालांकि यह घोषणा नवंबर में की गई थी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि बिना उनकी अनुमति किसी की पेंशन बंद न की जाए। यदि पात्रता पर संदेह हो तो लाभार्थी को सूचना देकर स्पष्टीकरण का अवसर दिया जाए और भुगतान जारी रखा जाए।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :