चंडीगढ़ 16 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़, 16 फरवरी 2026 शहर के सेक्टर 5-8 रोड पर रविवार शाम करीब 4 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक कार (मारुति SX4), एक ई-रिक्शा और एक साइकिल आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे दो अन्य वाहनों से भी जा भिड़े।
पुलिस के अनुसार, साइकिल पर पीछे बैठी सुशीला (35), ई-रिक्शा चालक राजू (40) और सवार ममता (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ममता को Postgraduate Institute of Medical Education and Research (PGI) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं सुशीला और राजू को Government Multi-Speciality Hospital में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि कार तेज रफ्तार में चलाई जा रही थी। कार चालक की पहचान राहुल (28) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके नशे में होने की आशंका जताई जा रही है और मेडिकल जांच कराई जा रही है।आरोपी चालक को गिरफ्तार कर सेक्टर-3 थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच में जुटी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :