चंडीगढ़ 18 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। चंडीगढ़ में हुई पार्टी की अहम बैठक के दौरान मुख्यमंत्री फेस को लेकर चल रही खींचतान खुलकर सामने आ गई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और वरिष्ठ नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जब बैठक में चन्नी ने एक बार फिर वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधा तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सुझाव दिया कि पार्टी के जितने भी सांसद हैं, वे आगामी विधानसभा चुनाव न लड़ें, ताकि मुख्यमंत्री फेस को लेकर उठ रहे सवालों पर विराम लग सके।हालांकि राजा वड़िंग के इस सुझाव पर मुख्यमंत्री फेस के दावेदार नेताओं ने सहमति नहीं जताई। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में प्रताप सिंह बाजवा को छोड़कर बाकी सभी सांसद हैं, जिस कारण इस प्रस्ताव पर विवाद और बढ़ गया।बैठक में गुटबाजी को लेकर नेताओं ने एक-दूसरे को घेरने की कोशिश की। वहीं चन्नी ने साफ किया कि वे जो भी कर रहे हैं, वह पार्टी का जनाधार बढ़ाने और पंजाब सरकार की नीतियों को उजागर करने के लिए कर रहे हैं।इस घटनाक्रम के बाद पार्टी के भीतर चल रही खींचतान और गहराने के संकेत मिल रहे हैं।
You May Also Like
शैक्षणिक संस्थानों में ‘प्रधानी’ संस्कृति पर हाईकोर्ट सख्त, पंजाब सरकार को दो माह में निर्णय का आदेश
- Vishal
- February 24, 2026
भाई की मौत का बदल टैक्सी चालक साहिल का अपहरण कर बेरहमी से हत्या, 3 गिरफ्तार, 4 फरार
- Vishal
- February 8, 2026
चंडीगढ़ को मिलीं 25 नई ई-बसें, अब हर 10 मिनट में मिलेगी बस सेवा
- Vishal
- February 14, 2026
23 साल बाद मिला न्याय पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने नियुक्ति पत्र जारी करने का दिया आदेश, देरी पर 5 लाख का जुर्माना तय
- Vishal
- February 12, 2026