चंडीगढ़ 18 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ मौसम विभाग ने बतायापंजाब में मौसम लगातार करवट ले रहा है। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। वहीं, मानसा में सबसे अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पंजाब के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने 18 फरवरी को पंजाब के 13 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। चंडीगढ़ में सुबह करीब 5 मिनट की हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई। मोहाली में भी सुबह से तेज हवाएं चलती रहीं और कई क्षेत्रों में धूप देर से निकली।मौसम खराब होने के कारण रेल यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बारिश और तेज हवाओं की वजह से ट्रेनों की रफ्तार कम की जा सकती है, जिससे कुछ रूटों पर ट्रेनें देरी से चलने की आशंका है। कई जगहों पर दृश्यता कम होने से स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव संभव है।मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026