राजस्थान 19 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) राजस्थान आज के दौर में जहां शादियों में करोड़ों रुपये खर्च कर भव्य समारोह किए जाते हैं, वहीं राजस्थान के अलवर से सामने आई एक तस्वीर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। 2023 बैच के दो युवा आईएएस अधिकारियों ने बिना किसी तामझाम के शादी कर सादगी की नई मिसाल पेश की है। यह शादी अब सिर्फ प्रशासनिक गलियारों में ही नहीं, बल्कि अलवर की सड़कों और बाजारों में भी चर्चा का बड़ा विषय बन चुकी है।बुधवार को अलवर का मिनी सचिवालय अचानक चर्चा का केंद्र बन गया। यहां अलवर में तैनात एसडीएम माधव भारद्वाज और गुजरात कैडर की आईएएस अधिकारी अदिति वासने ने बेहद सादगी से कानूनी रूप से विवाह किया। दोनों ने किसी बड़े आयोजन या शोर-शराबे के बिना जिला कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।
इस शादी की खास बात यह रही कि न तो कोई भव्य मंडप सजाया गया, न ही कोई बड़ा समारोह रखा गया। शादी की पूरी प्रक्रिया कानूनी तरीके से पूरी की गई और इसके बाद कार्यालय परिसर में ही वरमाला पहनाकर विवाह की रस्म संपन्न कर दी गई।
एसडीएम माधव भारद्वाज मूल रूप से उत्तराखंड के मसूरी के रहने वाले हैं और फिलहाल अलवर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं आईएएस अधिकारी अदिति वासने उत्तर प्रदेश के बरेली की निवासी हैं और वर्तमान में गुजरात में पदस्थापित हैं। दोनों की यह शादी प्रशासनिक विभाग के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बन गई है।अलवर की सड़कों पर लोग इस शादी को लेकर बातचीत करते नजर आए। चाय की दुकानों, बाजारों और गली-मोहल्लों में लोग कह रहे हैं कि आज के समय में जब शादियों को दिखावे का जरिया बना दिया गया है, ऐसे में इन अधिकारियों ने सादगी से शादी कर समाज को एक बड़ा संदेश दिया है।सोशल मीडिया पर भी इस IAS जोड़ी की जमकर तारीफ हो रही है। लोग इसे नई पीढ़ी के अधिकारियों की सकारात्मक सोच और प्रेरणादायक कदम बता रहे हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया

दैनिक खबरनामा ब्यूरो. नई दिल्ली, 3 जून 2026: राजधानी दिल्ली के मालवीय…
Share to :

अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी

दैनिक खबरनामा। अहमदाबाद, 3 जून : गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ…
Share to :

CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 2 जून :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)…
Share to :