हिमाचल प्रदेश 19 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश में बीते तीन वर्षों के दौरान सेब कारोबार में बड़ा घोटाला सामने आया है। राज्य के 379 बागवानों के साथ करीब 8 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। आरोप है कि कई सेब खरीदार और आढ़ती बागवानों से सेब खरीदकर बिना भुगतान किए ही फरार हो गए। यह मामला विधानसभा में भी गूंजा।ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार से मांग की कि भविष्य में बागवानों के साथ ऐसी ठगी न हो, इसके लिए सख्त व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों को हर साल लाखों रुपये की चपत लग रही है, लेकिन कृषि विभाग और एपीएमसी की तरफ से संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जा रही।विधायक ने शिलारू मंडी में 5 करोड़ रुपये के घोटाले का भी जिक्र करते हुए कहा कि कुछ आढ़ती ट्रक लेकर भाग गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में मामला दर्ज होने के बाद कोर्ट आदेश के बिना ही पुलिस बागवानों को पकड़ने पहुंच गई थी, जिसे बाद में रोका गया।इस पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने बताया कि एपीएमसी शिमला-किन्नौर, सोलन और कुल्लू-लाहौल-स्पीति में लगातार शिकायतें मिल रही हैं। कुल धोखाधड़ी की राशि 8,05,65,242 रुपये बताई गई है। मंत्री ने कहा कि सरकार अब सेब कारोबारियों के लाइसेंस में बैंक गारंटी की शर्त को और सख्त करेगी और एक सप्ताह के भीतर भुगतान व्यवस्था लागू की जाएगी।
You May Also Like
हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’
- Editorial Team
- June 3, 2026
एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- Vishal
- January 14, 2026
मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका
- Editorial Team
- May 31, 2026
केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी
- Vishal
- January 14, 2026