चंडीगढ़ 19 फरवरी 2026 ( जगदीश कुमार ) चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की फर्जी धमकी (Hoax Bomb Threat) मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी अदालत की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर करीब 11:30 बजे प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।धमकी मिलते ही पुलिस ने बिना अफरा-तफरी फैलाए अदालत परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों को सतर्क किया गया और जांच टीमों ने हर हिस्से को बारीकी से खंगाला।इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक राणा ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई की, जिससे किसी भी तरह की घबराहट नहीं फैली।करीब कुछ समय तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, जिसके बाद अदालत में सामान्य कामकाज फिर से शुरू कर दिया गया।बताया जा रहा है कि यह हाल के दिनों में तीसरी बार है जब चंडीगढ़ में इस तरह की धमकी मिली है। पुलिस अब धमकी भेजने वाले की पहचान और ई-मेल के स्रोत की जांच में जुट गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :