चंडीगढ़ 19 फरवरी 2026(जगदीश कुमार ) चंडीगढ़ में जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस संबंध में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता चीफ सेक्रेटरी एच. राजेश प्रसाद ने की। बैठक में प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना एक बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें हर घर और हर व्यक्ति से जुड़ी जानकारी जुटाई जाती है, इसलिए इसे पूरी सावधानी और सही तरीके से पूरा करना जरूरी है।सरकार के निर्देशों के अनुसार जनगणना 2027 को दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण में मई 2026 के दौरान घरों की गिनती की जाएगी और मकानों से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्र की जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में फरवरी 2027 में जनसंख्या की गणना की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए फरवरी से अप्रैल 2026 तक अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की गलती न हो।जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए चंडीगढ़ को 10 हिस्सों (चार्ज) में विभाजित किया गया है। प्रत्येक हिस्से की जिम्मेदारी एक अधिकारी को सौंपी गई है, जिससे कार्य में पारदर्शिता और तेजी बनी रहे। इस कार्य में करीब 2800 कर्मचारियों को लगाया जाएगा।इस बार जनगणना मोबाइल ऐप और ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से की जाएगी, जिससे काम तेज होगा और रिकॉर्ड भी सुरक्षित रहेगा। बैठक के अंत में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे आपसी समन्वय बनाकर काम करें और समय-समय पर तैयारियों की समीक्षा करते रहें, ताकि जनगणना बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

782 करोड़ गबन का मास्टरमाइंड विक्रम वधावा गिरफ्तार नींबू-पानी की रेहड़ी से करोड़ों का मालिक बना आरोपी

चंडीगढ़ 16 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ और हरियाणा में सामने…
Share to :

चंडीगढ़ में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर फिर सख्ती, विजुअल उल्लंघन पर कटेगा मौके पर मैनुअल चालान

चंडीगढ़ 20 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी…
Share to :

चंडीगढ़ में ज़मीन पर नहीं दिख रहा मनरेगा, फिर भी G Ram G को लेकर कांग्रेस भाजपा आमने-सामने 11 जनवरी को विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़ 8 जनवरी( दैनिक खबरनामा )केंद्र सरकार की प्रमुख ग्रामीण रोजगार योजनाएं…
Share to :

मौली कांप्लेक्स में नशा तस्करों के खिलाफ आज जागरूकता अभियान, शाम 4 बजे बूथ मार्केट में कार्यक्रम

चंडीगढ़ 15 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के मनीमाजरा के मौली कांप्लेक्स…
Share to :