चंडीगढ़, 21 फरवरी 2026(जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में
पंजाब की मिट्टी की खुशबू और चंडीगढ़ की शान कहे जाने वाले रोज़ फेस्टिवल में इस बार टेलीविज़न का ग्लैमर भी देखने को मिला। कलर्स के लोकप्रिय शो ‘तू जूलियट जट्ट दी’ के स्टार्स सैयद रज़ा (नवाब), जसमीत कौर (हीर) और संगीता घोष (गुलाब) ने 54वें रोज़ फेस्टिवल में अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराई।मशहूर ज़ाकिर हुसैन रोज़ गार्डन में आयोजित इस तीन दिवसीय उत्सव के दौरान कलाकारों ने शो से प्रेरित एक खास लाइव परफॉर्मेंस दी, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। फेस्टिवल का माहौल उस समय और भावुक हो गया जब मंच पर नवाब ने पहली बार हीर को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। इस खास पल ने दर्शकों की तालियों और चीयर्स के बीच शो की कहानी को एक नया मोड़ दे दिया।शो की कहानी एक सीक्रेट शादी, कॉलेज लाइफ और नोक-झोंक भरे रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। जहां नवाब एक अमीर और बेफिक्र नौजवान है, वहीं हीर एक महत्वाकांक्षी और आत्मनिर्भर लड़की है। दोनों के रिश्ते में गुलाब की मजबूत और प्रभावशाली मौजूदगी कहानी में ड्रामा और इमोशन का तड़का लगाती है।कलाकारों ने रोज़ किंग और क्वीन को ताज पहनाने के साथ सिंगिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया। स्टार्स ने चंडीगढ़ के दर्शकों से मिले प्यार और समर्थन को अपने लिए सबसे बड़ा इनाम बताया।ड्रीमियता एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह शो रोज़ाना शाम 7 बजे कलर्स और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

निलंबित पंजाब DIG भुल्लर की जमानत याचिका CBI कोर्ट ने खारिज की

चंडीगढ़ 5 जनवरी( जगदीश कुमार) स्थित विशेष CBI अदालत ने शुक्रवार को…
Share to :

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की डिमोलिशन ड्राइव टली AAP आज 4 बजे करेगी रणनीति का ऐलान

दैनिक खबरनामा 9 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में हाउसिंग बोर्ड द्वारा चल रही…
Share to :

सुशील हत्याकांड में बड़ा खुलासा भाई की मौत का बदला लेने के लिए रची गई थी साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ 8 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने रैपिडो…
Share to :

चंडीगढ़ में कैबिनेट बैठक नई एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी, शराब की कीमतों में नहीं होगा इजाफा

चंडीगढ़ 23 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ भगवंत मान की अध्यक्षता में…
Share to :