चंडीगढ़ 23 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के औद्योगिक सेक्टर के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। डिप्टी कमिश्नर-कम-एस्टेट ऑफिसर निशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में गठित 11 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और फेज-2 में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को मौजूदा 0.75 से बढ़ाकर 1.5 करने की सिफारिश की है।सिर्फ इतना ही नहीं, आगामी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3 के लिए FAR को 2.2 तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे शहर के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिल सके।FAR उस अनुपात को दर्शाता है, जिसके आधार पर प्लॉट के आकार के अनुसार निर्माण की अधिकतम अनुमति तय होती है। वर्तमान नियमों के तहत 1,000 वर्ग गज के प्लॉट पर केवल 750 वर्ग गज तक ही निर्माण की अनुमति है। यदि FAR को 1.5 कर दिया जाता है, तो इसी प्लॉट पर 1,500 वर्ग गज तक निर्माण संभव होगा, यानी उद्योगों को अतिरिक्त मंजिलें बनाने की छूट मिलेगी।फिलहाल फेज-1 और फेज-2 में केवल दो मंजिल तक निर्माण की अनुमति है, जबकि प्रस्तावित फेज-3 में चार मंजिल तक निर्माण की इजाजत दी जाएगी।कमेटी अपनी सिफारिशें अगले सप्ताह यूटी के मुख्य सचिव को सौंपेगी। वहां से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव को अंतिम अधिसूचना के लिए यूटी प्रशासक के पास भेजा जाएगा।अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है, तो चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में निवेश, विस्तार और रोजगार के नए अवसर खुल सकते हैं।
You May Also Like
KTF आतंकी अर्श डल्ला के खिलाफ ओपन-डेटेड गैर-जमानती वारंट जारी, पंजाब में आतंक और रंगदारी नेटवर्क चलाने का आरोप
दैनिक खबरनामा। मोहाली, 11 जून: पंजाब में आतंक और अस्थिरता फैलाने की…
- Editorial Team
- June 11, 2026
कलाग्राम सांग उत्सव में हरियाणवी संस्कृति की धूम, ‘लीलो-चमन’ के किस्सों ने दर्शकों को किया भावुक
चंडीगढ़ 20 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ दिवसीय सांग उत्सव का आगाज़…
- Vishal
- March 20, 2026
AAP का हमला अनुराग ढांडा बोले- नायब सैनी ने झूठ बोलने का ठेका उठा रखा है
चंडीगढ़ 7 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP)…
- Vishal
- February 7, 2026
बीजेपी भवन सेक्टर-37 में मनाई गई एकजुटता की दूरी, पंजाब बीजेपी प्रधान की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम
चंडीगढ़ 12 जनवरी( जगदीश कुमार)चंडीगढ़ सेक्टर-37 स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भवन…
- Vishal
- January 12, 2026