हरियाणा 24 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित कैंट के सिया वाटिका पैलेस में रविवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। कॉलेज में हुए विवाद के चलते छह युवकों ने रिसेप्शन पार्टी की पार्किंग में चार युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में अंबाला सिटी के दुर्गा नगर निवासी 22 वर्षीय सोनू की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए। पुलिस ने मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना रात करीब 12 बजे की है। शादी समारोह में इवेंट प्लानर के तौर पर काम कर रहे सुखराज (19), उनके भाई जसराज (19), सोनू और भूपिंद्र सिंह उर्फ पेरी (20) पार्किंग में मौजूद थे। इसी दौरान हमलावर वहां पहुंचे और पहले कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सागर नामक युवक ने चाकू निकालकर ताबड़तोड़ वार किए। जसराज को पेट में, भूपिंद्र को जांघ में और सुखराज को बाजू में चोट लगी। सोनू को गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल, अंबाला कैंट ले जाया गया, जहां से जसराज को गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत में अब सुधार है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।पुलिस जांच में सामने आया कि जसराज और आरोपी साहिल के बीच करीब छह माह पहले राजकीय पीजी कॉलेज में घूरने को लेकर विवाद हुआ था। उसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने साहिल, शिवम और सागर समेत अन्य युवकों के खिलाफ हत्या, मारपीट, गैरकानूनी सभा और साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया है।मृतक सोनू परिवार का बड़ा बेटा था और ऑटो चलाकर परिवार का सहारा बना हुआ था। घटना के बाद शादी समारोह बीच में ही बंद कर दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :