झारखंड 25 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा)Jharkhand के Chatra district के सिमरिया थाना क्षेत्र के जंगल में सोमवार रात हुए एयर एम्बुलेंस हादसे में पायलट विवेक विकास भगत की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद लातेहार जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।मृतक विवेक विकास भगत लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत लूटी गांव के निवासी थे। वह इंजीनियर देवसहाय भगत के इकलौते पुत्र थे। परिवार और गांव वालों के अनुसार विवेक बेहद होनहार, मेहनती और व्यवहार कुशल युवक थे। करीब छह माह पहले ही उन्हें कैप्टन की जिम्मेदारी मिली थी, जिससे पूरे गांव को उन पर गर्व था।बताया जा रहा है कि हादसे के तीन दिन बाद ही वह छुट्टी पर अपने घर आने वाले थे। उन्हें अपने एक करीबी दोस्त की सगाई समारोह में शामिल होना था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और उससे पहले ही यह दुखद हादसा हो गया।विवेक की प्रारंभिक शिक्षा रांची में हुई थी, जबकि आगे की पढ़ाई उन्होंने विशाखापट्टनम में पूरी की थी। कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने पायलट बनने का सपना साकार किया था।घटना की सूचना मिलते ही इलाके में मातम पसर गया। बड़ी संख्या में लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम भी गांव पहुंचकर परिजनों से मिले और गहरी संवेदना व्यक्त की।
एक होनहार बेटे की असमय मौत से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा क्षेत्र गहरे सदमे में है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डायबिटीज हड्डियों को अंदर से कर रही कमजोर, सामान्य जांच से नहीं चलता पता पीजीआई के शोध में बड़ा खुलासा

नई दिल्ली18 जनवरी ( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली टाइप-2 डायबिटीज को…
Share to :

बजट सत्र के 9वें दिन हंगामा, स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष

नई दिल्ली 9 फ़रवरी 2026 (दैनिक खबरनामा )नई दिल्ली। संसद के बजट…
Share to :

रामनवमी पर देशभर में आस्था का सैलाब, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

दैनिक खबरनामा आज 26 मार्च 2026 को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष…
Share to :

PM मोदी ने ‘मन की बात’ में की आजमगढ़ DM IAS रविन्द्र कुमार की जमकर तारीफ, तमसा नदी को पुनर्जीवित कर रच दिया इतिहास

उत्तर प्रदेश 26 जनवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले…
Share to :