नई दिल्ली 25 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) दिल्ली में गर्मी ने इस फरवरी महीने में ही पसीने छुड़ा दिए हैं, जहाँ बुधवार को तेज धूप के कारण तापमान चौथी बार 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। दिनभर चलती तेज धूप के बावजूद हवा के साथ मौसम खुशनुमा रहा, जबकि सुबह-शाम की हल्की ठंड अभी भी बरकरार है।मौसम विभाग केअनुसार, अधिकतम तापमान 30.2°C और न्यूनतम तापमान 12.6°C दर्ज हुआ। विभिन्न मौसम-स्टेशनों पर न्यूनतम पारे की बात करें तो रिज में 14.8°C, नगर में 12.5°C, लोधी रोड पर 12.4°C तथा पालम में 13.8°C पारा रिकॉर्ड किया गया। आर्द्रता अधिकतम 95% और न्यूनतम 33% रही, जिससे दिन में धूप गर्म और नमी अधिक रही।मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिनों के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम अधिकतर साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध बनी रह सकती है। 26 फरवरी से 3 मार्च तक तापमान 30°C से 34°C के बीच रहने का अनुमान है, जिससे फरवरी के अंतिम सप्ताह में भी गर्मी का प्रभाव जारी रहेगा।वायु की गति हल्की से मध्यम रहने का अनुमान है। 26 और 27 फरवरी को हवा उत्तर-पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम दिशाओं से 5-15 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी, जबकि 28 फरवरी से 3 मार्च तक हवा की रफ्तार 5-25 किमी/घंटा तक पहुंचने की संभावना है।गर्मी के इस रूकावट भरे मौसम को देखते हुए लोगों को दिन के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी जा रही है।
You May Also Like
बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक
- Editorial Team
- June 3, 2026